*किसानों के समर्थन में उतरे नौजवान सभा अध्यक्ष विक्रम पांडेय*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा – वीर भारतीय नवजवान सभा अध्यक्ष विक्रम पाण्डेय ने किसानों के समर्थन में एक बातचीत के दौरान कहा भारत कृषि प्रधान देश है अतः किसानों के हित को ध्यान में रखकर सरकार को फैसले लेने चाहिए। मैं किसानों के समर्थन में हूँ और सभी किसानों से अपील करता हूँ कि वे शांतप्रिय ढंग से अपनी माँग सरकार से रखे। जिस तरह किसानों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया ये बड़ी ही शर्मनाक और लोकतंत्र की हत्या है। ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि हिन्दुस्तान के किसान खेतो में कड़ी मेहनत करके अन्न की उपज करता है तो वही अन्न हम आम जनता तथा बॉर्डर पर तैनात जवान करते हैं और देश की रक्षा करते हैं।तब हमारा जय जवान जय किसान के साथ जय हिन्दुस्तान का नारा परिपूर्ण होता है। अतः पहला देशभक्त किसान हुआ फिर जवान तब होता है मेरा भारत महान। उन्होंने कहा सरकार से अपील करता हूँ कि वे किसानों की माँगो को गम्भीरता से लें और सभी राजनीतिक तथा गैर राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध करता हूँ कि वे इस पर राजनीति न करें बल्कि किसानों के दर्द को समझें और उनका साथ दें। मैं भारत बंद का समर्थन नहीं करता- इससे देश तथा राज्यों को काफी आर्थिक नुकसान होता है। सरकार को जल्द से जल्द विचार कर किसानों के पक्ष में उचित फैसले लेने चाहिए अन्यथा ये आंदोलन जारी रहेगा जो एक चिंता का विषय है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें