*गोण्डा सदर विधानसभा के किसान संवाद कार्यक्रम में जाने से प्रशासन ने घर पर रोककर सपा नेताओं को किया नजरबंद*
*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर किसान संवाद कार्यक्रम में गोंडा सदर विधानसभा प्रत्याशी सूरज सिंह को अपने घर से निकलने से पहले ही प्रशासन द्वारा पुलिस बल और पीएसी बल लगाकर आवास विकास स्थित निज निवास पर ही रोक दिया गया। सूरज सिंह ने प्रशासन पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ समाजवादियों को धारा 144 एवं कोरोना महामारी का हवाला देते हुए प्रशासन द्वारा किसी भी छोटे या बड़े कार्यक्रमों को करने से रोका जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी भाजपा के लोगों को बड़े-बड़े कार्यक्रम को करने से रोकने में प्रशासन का हाथ पाँव फूल जाता है, सूरज सिंह ने मौजूदा भाजपा सरकार की तुलना आजादी से पहले ब्रिटिश सरकार की हुकूमत से करते हुए कहा कि समाजवादियों की आवाज को जितना ही दबाया जाएगा समाजवादी उतने ही मजबूत होंगे। बताते चलें कि आज सुबह 10:30 बजे पंडित पुरवा जानकीनगर, 11:30 बजे लक्ष्मणपुर जाट, 1:00 बजे अंबेडकर चौराहा, 2:30 बजे भगहर बुलंद, 3:30 पर नारायणपुर ईंधा, 4:30 बजे मलारी एवं शाम 6:30 बजे पूरे तिवारी में किसान संवाद का कार्यक्रम अलाव के सामने बैठकर होना था जिसमें समाजवादी सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को किसानों से वार्तालाप में रखना था।
सुबह 10:00 बजे सूरज सिंह को उनके आवास पर ही पुलिस व पीएसी द्वारा रोक नजरबन्द कर गिरफ्तार किया गया। नज़रबंद किये गए लोगों में शिव संपत सिंह,देवेंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, जेपी श्रीवास्तव, पिंटू पांडे, रामसबूरे मिश्र, रामधन यादव, बिंदेश्वरी पाल, अंकुर मिश्रा, आनंद शुक्ला, भोला गुप्ता, संजय साहू, लिटिल गुप्ता, आशीष सोनी साहिल, विकास मोदनवाल, सूरज गोस्वामी, रोहित दुबे, रवि यादव, गौरव सिंह, अमित पाठक, विशाल दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, उल्लू यादव, दीपक बारी, सोनू दुबे, विक्की सरदार, पुष्पेंद्र शुक्ला,विपिन पांडे, जतिन वर्मा, मंगली यादव, कुलदीप बरवार, मोनू शुक्ला, रोहित तिवारी,विमल सिंह, बृजराज प्रधान, अंशु मिश्रा, विकास सिंह, बिक्कू सिंह, अजीत यादव, सचिन सिंह, सुधाकर मिश्रा, रोहित तिवारी, राजेश सहिबापुर, सचिन सिंह, सत्येंद्र, राजू सिंह,अमर सिंह, संजय सिंह आदि रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें