*टेढ़ी नदी के अस्तित्व पर भी संकट**अधिकारी व सरकार कर रहे अंदेखी*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा/बालपुर। रोजाना सैकड़ों क्विंटल फेंके जा रहे कचरे और छोड़े जा रहे गंदे पानी से टेढ़ी नदी (कुटिला गंगा) का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर कस्बे से सटकर बहने वाली टेढ़ी नदी का पानी वर्तमान में पूरी तरह से काला हो गया है। साथ ही नदी के प्रवाह का दायरा भी घट गया है। विज्ञापन बहराइच से निकली टेढ़ी नदी गोंडा के कटरा विकास खंड व हुजूरपुर ब्लॉक के मध्य प्रवेश करती है। यह कटरा बाजार ब्लॉक, हलधरमऊ ब्लॉक, परसपुर ब्लॉक, बेलसर, तरबगंज व नवाबगंज ब्लॉक से होते हुए अयोध्या में सरयू में जाकर मिलती है। एक मात्र टेढ़ी नदी ही जिले के मध्य भाग से होते हुए निकली है। इसमें प्रतिदिन सैकड़ों क्विंटल कचरा और गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इससे इसकी स्थिति बदहाल हो गई है। यह स्थिति तब है, जब देश व प्रदेश सरकार नदियों की स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दे रहीं हैं। लेकिन नदी में छोड़े जा रहे गंदे पानी व कचरे के निस्तारण को लेकर जिले में कोई पहल नहीं की जा रही। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें। खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?अपने विचार से जरूर अवगत कराएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें