*किसान मजदूर एकता इस देश में नई क्रांति पैदा करेगी*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा / ट्रेड यूनियनों की आयोजन समिति द्वारा आज दिनांक 4/12/2020 को गोंडा कचेहरी परिसर टिन शेड के नीचे अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के देश व्यापी आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना व प्रदर्शन किया गया। 
धरने की अध्यक्षता कामरेड सत्य नारायण तिवारी तथा संचालन कामरेड कौशलेंद्र पांडेय सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य उत्तर प्रदेश ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने कहा कि किसानों को कारपोरेट के हवाले करके उनको गुलाम बनाने की साजिश किया जा रहा है और अब हिंदुस्तान का किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त संघर्ष से ही केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को पलटा जा सकता है। धरने को आनंद प्रकाश,  सुरेश कनौजिया मंडल अध्यक्ष उ0प्र0भवन एंव सन्निर्माण श्रमिक युनियन गोण्डा, लल्लन सिंह राम गोविंद मिश्रा आदि ने संबोधित किया। धरने में प्रधानमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र जिसमें किसान विरोधी कानून वापस लेनें, स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने जिसमें किसानों के खेती की लागत का डेढ़ गुना आय सुनिश्चित करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत व सार्वभौमिक बनाने, किसानो के फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिए जाने, इलेक्ट्रिसिटी संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किये जाने,  श्रम कानूनों में बदलाव को वापस लेने तथा सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेचने व ठेका आऊटसोरसिंग व फाऊल सोरसिंग मजदूरों के लिए स्थाई नौकरी के साथ अन्य सामाजिक सुरक्षा देने आदि को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी के माध्यम से मांग पत्र दिया। 

धरने में रमेश कुमार, मंजेश कश्यप, बबलू ,पवन कुमार ,चंद्रेश, स्वामीनाथ ,मंगल , राजकुमार ,दिनेश कुमार ,दाया ,लकछमी , सुनीता , प्रदीप ,अरविंद कुमार ,आकाश जनवादी, हजारी लाल 
आदि शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*