*नीट की परीक्षा पास कर एमबीबीएस में लिया दाखिला*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।जिले के वजीरगंज विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत नियामतपुर के निवासी कुलदीप पांडेय पु्त्र महेंद्रनाथ पांडेय ने नीट की परीक्षा पास कर एमबीबीएस में दाखिला लिया है। कुलदीप के पिता महेंद्र नाथ पांडेय प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं और माता गीता देवी गृहणी हैं।।कुलदीप का एमबीबीएस में दाखिला होने पर क्षेत्रों एवं गांवों में काफी खुशी का माहौल है। गाँव मे एक दूसरों को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बाटी जा रही हैं।
कुलदीप पांडेय की प्रारंभिक पढ़ाई वजीरगंज के एक प्राइवेट स्कूल में हुई थी।और मैट्रिक की पढ़ाई मनकापुर में एक विद्यालय में किया था।बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद कुलदीप ने राजस्थान के कोटा जिले में रहकर तैयारी कर रहे थे। कुलदीप डाक्टर बनकर अपने जिले में गरीबों को मुफ्त में इलाज करना चाहते हैं।कुलदीप कहते हैं कि इलाज के लिए किसी को बाहर न जाना पडे़ उसका इलाज अपने ही जिले हो जाए यही उसकी पहली प्राथमिकता है। कुलदीप अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के अलावा गुरुजनों को देते हैं।ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि जगदम्बा प्रसाद पांडेय, डीआरएक्स-शिवपूजन पांडेय उर्फ दद्दन पांडेय,वेद प्रकाश पांडेय,अमित कुमार पांडेय, वृजेश पांडेय समेत सभी ग्रामवासियों ने बधाई दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें