*गोण्डा रामनगर कॉलोनी में आयोजित सत्संग समारोह में साईं रविदास का स्वागत करते सिंधी समाज के लोग*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 सत्संग सुनने व संतो के दर्शन से ही कष्ट दूर होंगे संतों ने ही देश व दुनिया को तरक्की उन्नति व अमन चैन और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है यह उदगार गोरखपुर से पधारे साईं रवि दास ने रामनगर कॉलोनी में व्यक्त किए साईं रविदास दो दिवसीय सत्संग यात्रा के दौरान आयोजित सत्संग कार्यक्रम में कहा कि दुख और चिंता की कोई दवा नहीं बनी है दुख और चिंता ईश्वर की भक्ति और संतों के सत्संग सुनने से ही दूर होंगी उन्होंने कहा कि सिंधी भाषा, साहित्य, संस्कृति को आगे बढ़ाने और बचाने के लिए समाज के युवाओं को आगे आना होगा जिससे सिंधी भाषा, साहित्य और संस्कृति कायम रहे उन्होंने पूरे देश में चलाए जा रहे सिंधियत बचाओ ऑनलाइन जागरूकता अभियान के लिए उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी की सराहना की इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओमी ने साईं रविदास का स्वागत माला पहना कर किया इस मौके पर नरेश उतरानी, लता शर्मा, साधना उतरानी, शुभम उतरानी, श्वेता मनध्यान, वर्तिका रामानी, रेशमा अंदानी, सुशीला वाधवानी, लवली उतरानी, प्राची आहूजा, जया रहेजा, पूनम उतरानी, जानवी वलेशाह, वीरा लधानी आदि ने साईं रविदास का स्वागत कर आशीर्वाद लिया सत्संग का समापन आरती,भजन कीर्तन व अरदास (पल्लव) के साथ हुआ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*