*वर्तमान में भी युवाओं के प्रेरणा का स्रोत है अटल जी का व्यक्तित्व*



    *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत के संरक्षण एवं नोडल अधिकारी डॉ जीतेंद्र सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने व्यक्ति के जीवन में धर्म एवं राष्ट्र की भूमिका, मिशन शक्ति की सफलता के विभिन्न आयाम व नया युग, नई चुनौतियांः रोजगार की नई संभावनाएं आदि  विषयों पर अपनी रुचि के अनुकूल विषय का चयन करके निबंध लेखन में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रतियोगिता लेखन का कार्य डॉ रामसमुझ सिंह, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिव शरण शुक्ल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश वर्मा, डॉ लोहंस कल्याणी,  श्री अर्जुन चौबे जी की  उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में शिवचरण वर्मा, मयंक द्विवेदी, दिनेश कुमार, कुमार सत्यम, विनय कुमार यादव आदि स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले स्वयंसेवियों के निबंध लेखन का मूल्यांकन कर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान घोषित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*