*आंदोलन के सभी शहीद किसानों को दी गयी श्रद्धांजलि*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मुख्यालय पर किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति गोंडा के तत्वाधान में लाल झंडा कार्यालय निकट रोडवेज़ बस स्टेशन के सामने किसानों द्वारा
गोण्डा किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति गोंडा के तत्वाधान में लाल झंडा कार्यालय निकट रोडवेज़ बस स्टेशन के सामने किसानों द्वारा किये जा रहे किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन में अब शहीद हुए 33 किसानों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता कामरेड कृष्णकांत तथा संचालन कामरेड ईश्वरशरण शुक्ल ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि मजदूरों के लिए श्रम कानूनों को कमजोर व निष्क्रिय तथा किसानों के विरोध में काला कृषि कानून लाकर किसानों और मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की साजिश में कामयाब होती दिख रही है। इसलिए मिलकर आंदोलन को तेज करने की जरूरत है।
कामरेड सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि असीमित अनाज भंडारण की छूट देकर सरकार अनाज की कालाबाजारी ही बढ़ायेगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कमजोर करके गरीबों के मुंह से खाने का निवाला भी छीन लेने की तैयारी में है।सभा को कामरेड रामकिशोर, हरिओम श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश पांडेय , राम कृपाल यादव आदि ने संबोधित किया। सभा में अजीत श्रीवास्तव, आद्या तिवारी, राजेश जैसवाल, रामगोविंद मिश्र, सुरेश कनौजिया, मयंकर, आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें