*गोण्डा: सांसद-विधायक का प्रयास लाया रंग, धानेपुर बना नगर पंचायत*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
*भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी का प्रयास रंग लाया। शासन ने धानेपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा देने की अधिसूचना जारी कर दी है*
गोण्डा के बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी
गोण्डा। भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी का प्रयास रंग लाया। शासन ने धानेपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा देने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस कामयाबी पर प्रसन्नता जताते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।
बताते चलें कि अपने विधानसभा क्षेत्र के धानेपुर कस्बे को नगर पंचायत बनाने के लिए गोण्डा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया एवं क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर 20 अक्टूबर को पत्र दिया था। उसी पत्र के क्रम में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी गोण्डा से प्रस्ताव मांगा था।
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं पंचायत चुनाव संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक विनय कुमार द्विवेदी का प्रयास रंग लाया। नगर विकास के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने शुक्रवार को धानेपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा देने का शासनादेश जारी कर दिया है।
सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक विनय द्विवेदी ने बताया कि धानेपुर के नगर पंचायत बन जाने से इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें