*सपा की किसान पदयात्रा पर प्रशासन का पुलिसिया पहरा, कई बड़े नेता नजरबंद*



   ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। नए कृषि कानून व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित किसान पदयात्रा कार्यक्रम में कल समाजवादी पार्टी के दो पूर्व मंत्रियों को पुलिस प्रशासन ने उनके घरों में ही नजरबंद कर लिया था जिसके विरोध में आज सपा नेता सूरज सिंह की अगुवाई में दोबारा किसान पदयात्रा कार्यक्रम को जारी करने का फैसला किया गया था कल जिस प्रकार से सपा एमएलसी महफूज खान जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को नजरबंद कर हाउस अरेस्ट कर लिया गया था उसी प्रकार से आज भी सुबह से ही कई सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया गया पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर सुबह से ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था सूरज सिंह की अगुवाई में जैसे ही सपा कार्यकर्ता इकट्ठा होकर बाहर निकले सरकार विरोधी नारा लगाते हुए सभी सपा कार्यकर्ताओं ने बाहर आने का प्रयास किया वैसे ही वहां पर भारी पुलिस बल जो कि पहले से मौजूद था के द्वारा समस्त सपा नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वहीं पर रोका गया जिसमें पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच में काफी धक्का-मुक्की और बहस भी हुई उसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम था लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय तक जाने की आज्ञा नहीं दी गई इसलिए जिलाधिकारी के तरफ से नामित अधिकारी ने सपा नेता सूरज सिंह से वहीं पर ज्ञापन ले लिया और किसी प्रकार से कार्यक्रम को खत्म कराया गया इन तमाम घटना से आक्रोशित सपा समर्थकों का जगह-जगह जमावड़ा भी लगने लगा सपा के नेताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पुलिसिया कार्यवाही को दमनकारी नीति बताया हालांकि प्रशासन ने पहले से तय कर रखा था कि सभी नेताओं को अपने अपने घरों में हाउस अरेस्ट कर दिया जाएगा और किसी भी दशा में यात्रा नहीं निकालने दी जाएगी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी शासन से प्राप्त निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा इसीलिए फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।इस पूरे कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूरज सिंह के साथ मोहम्मद अफजल खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, मोहम्मद सलीम आसिफ सिद्दीकी, मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद कलीम खान, मोहम्मद रईस खान, मोहम्मद सलीम, मोहम्मइसराइल अनीश बादशाह,धर्मकश्यप, आशीष सोनी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*