*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला श्रम बंधु की समीक्षा बैठक।*




    ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

गोण्डा मंडल के बलरामपुर जनपद में :- दिनांक 24-12-2020 को जिलाधिकारी द्वारा नियत तिथि व समय पर मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर की अध्यक्षता में जिला श्रम बंधु बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर, उपायुक्त उद्योग बलरामपुर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर, अधिशाषी अभियंता जल निगम बलरामपुर, संकल्प सेवा संस्थान बलरामपुर, मो० इमरान जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश भवन निर्माण कर्मकार मजदूर यूनियन बलरामपुर, अवर अभियंता आर ई डी बलरामपुर, टी आर पी नया सवेरा बलरामपुर, आदि उपस्थित रहे। श्रमिक श्रमिक संगठन ट्रेड यूनियन से प्राप्त शिकायतें एवं उनका निस्तारण के सम्बन्ध में  श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अवगत कराया कि श्रमिक श्रमिक संगठन ट्रेड यूनियन से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उनका निस्तारण शीघ्र कर दिया जाता है तथा वर्तमान में कोई भी शिकायत लम्बित नहीं है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अंतर्गत सभी प्रकार के दुकानों वाणिज्य अधिष्ठानों का पंजीयन किया जाता है। उन दुकानों वाणिज्य अधिष्ठानों में शासनादेश के अनुसार साप्ताहिक बन्दी निर्धारित की गई है जिसके अनुसार प्रत्येक सप्ताह में एक दिन की बन्दी की जाती है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिक पंजीयन की स्थिति अच्छी है एवं पंजीकृत श्रमिकों का नवीनीकरण किया जा रहा है उक्त दोनों कार्यों हेतु दिनांक 31 मार्च 2021 तक नि:शुल्क कर दिया गया है। सभी कार्यदायी संस्थाओं से अपेक्षा की गई कि निर्माण कार्य का अधिष्ठान पंजीयन कराने तथा निर्माण कार्य में नियोजित सभी श्रमिकों का शत प्रतिशत पंजीयन कराये जाने में सहयोग प्रदान करें।
उपकर निर्धारण की कार्यवाही एवं उपकरण संग्रहण के सम्बंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उपकर जमा कराये जाने की धनराशि अच्छी स्थिति में तथा कार्यदायी संस्थाओं से कहा गया कि वे नियत समय पर ठेकेदारों द्वारा कराये गये कार्यों का सेंस (उपकर) काट कर श्रम विभाग में समय से सूचित करते रहें। उपरोक्त के अतिरिक्त में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन पेंशन योजना (पी एम एस वाई एम) के अंतर्गत 18 से 40 साल वर्ष वालों का इस योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने के लिए बैठक में उपस्थित सदस्यगणों  से अनुरोध किया गया तथा साथ ही साथ सभी खण्ड विकास अधिकारी से अनुरोध किया गया कि जो श्रमिक 90 दिनों से अधिक मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर चुके हैं उन सभी श्रमिकों का अतिशीघ्र पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। अंत में सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*