*परशुराम मन्दिर की स्थापना के लिए ब्राह्मण सगंठन सदर विधायक को भेजेगा प्रस्ताव !*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा जनपद की सियासी खेमे में ब्राह्मणों की उपेक्षा अब अखरने लगी है, जिसको ले कर जिले के कई संघठनो ने बैठक कर विभिन्न
मुद्दों पर चर्चा करने के साथ आराध्य भगवान परशुराम मन्दिर की स्थापना के लिए सदर विधायक के समक्ष प्रस्ताव रखे जाने के विषय विर्मश किया गया !
बैठक ब्राह्मण महासंघ के मण्डल प्रभारी पंकज पाण्डेय के मालवीय नगर स्थित आवास पर आहूत की गयी जिसमे अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित दिनेश कुमार तिवारी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ( कवियत्री ) ज्योतिमा शुक्ला गंगापुर के सुनील शुक्ला इत्यादि लोगों ने आगामी परशुराम जयंति से पूर्व ब्राह्मणों के आराध्य का मन्दिर और धर्म शाला निर्माण के लिए सदर क्षेत्र में जमीन दिलाएं जाने का प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक के समक्ष रखा जाना तय हुआ है !
ब्राह्मण महासंघ प्रभारी श्री पाण्डेय ने कहा की जनपद में सभी वर्ग के लोगों की मंशा अनुसार उनके आराध्य अथवा महापुरुषों के नाम चौक चौराहे बनाये गए हैं जो की सराहनीय एवं स्वागत योग्य रहा किन्तु हमारे पूर्वजों अथवा महापुरुषों की उपेक्षा हमें कतई स्वीकार नही है !
इसलिय अब पुरजोर तरीके से मन्दिर के लिए जमीन की मांग उठाई जायेगी जिस पर सभी संघठनों ने अपनी सहमति प्रदान की है !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें