*नपाप के पंप आपरेटरों की शिकायत
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।नगर पालिका परिषद में पंप आपरेटरों की मनमानी धडल्ले से चल रही है। कार्यरत दो पंप आपरेटर मोहम्मद इकबाल और जमाल अहमद की शिकायत आयुक्त,जिलाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट व नगर पालिका अध्यक्ष से की गई है।शिकायती पत्र में पंप आपरेटर भारत सिंह ने कहा कि नगर पालिका के अंदर बने आवास में अवैधानिक रुप से कई सालों से ये लोग रह रहे हैं।नगर पालिका के समीप स्थित गुरु नानक चौराहे पर पूरा दिन व्यतीत करने के साथ स्टाफ के कर्मचारियों की बुराई करते हैं और अपना ड्यूटी भी नहीं करते हैं।आए दिन मौजूदा समय में कार्यरत पंप आपरेटरों की शिकायत उच्चाधिकारियों से किया करते हैं जिससे कार्यरत सभी पंप आपरेटर बेहद परेशान हैं। ड्यूटी करना भी आपरेटरों के लिए दुश्वार हो रहा है।उन्होने जांच कर कार्यवाई की मांग प्रशासन से की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें