*ठेका कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गोंडा रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना देगा सीआईटीयू*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 गोंडा/ ठेका सफाई कर्मचारियों के समस्याओं का निराकरण ना होने से आक्रोशित सीआईटीयू आगामी 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार को गोंडा रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक धरना करेगा। सीआईटीयू के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने मंगलवार को इस संदर्भ में एक मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक गोंडा को सौंपा है। दिए गए मांग पत्र में अवगत कराया गया है की गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आर एन इंडस्ट्रीज गोरखपुर के अधीन कार्य कर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों के समस्याओं का निराकरण नही किया जा रहा है। जिसको लेकर सीआईटीयू 17 दिसंबर को गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना कर रेल मंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*