*सेवा करना ही मेरा लक्ष्य-विनोद शुक्ला**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

आर्यनगर,गोण्डा। बहराइच से किसान सम्मेलन में भाग लेने गोण्डा जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का कस्बा आर्यनगर चौराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार शुक्ल द्वारा सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विनोद शुक्ला ने कहा कि कुछ लोगों ने राजनीति में आकर केवल सम्पत्ति अर्जन किया और उद्योगपति बन गए किंतु मैं पहला ऐसा उद्योगपति हूं जो समाज सेवक बना।उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्यायों का समाधान कर रहें हैं और यदि वह विधायक बनते हैं तो नेता नहीं अपितु बेटा और भाई बनकर सेवा करते रहेंगे।इस अवसर संत ओमकार नाथ शुक्ला,मंगल शुक्ला,शिव शरण मिश्रा,राम मिश्र,सत्य प्रकाश मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा,सुनील दुबे, प्रमोद मिश्रा,अशोक शुक्ला,कृष्ण कुमार तिवारी,पिंटू तिवारी,राम प्रकाश पांडे,पवन यादव,फूलचंद गौतम,निरंकार पांडे,राकेश दुबे, अंकित शुक्ला, अधिवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी,उदय राज पांडेय,उमाशंकर शुक्ल,अनुराग तिवारी,विनय तिवारी, (ग्राम पूरे पाठक निवासी अमित कुमार पाठक जिला महासचिव भारतीय हिंदू सेवक संगठन गोण्डा) आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*