*कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर 96 वा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा मुख्यालय आज दिनांक 25 दिसंबर को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यालय सुभाष नगर गोंडा में कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर राजनीति और मार्क्सवाद विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मजदूर नेता कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने की कामरेड सुरेश त्रिपाठी जिला मंत्री रामकिशोर किसान सभा अध्यक्ष कृष्णकांत यूनियन नेता कॉमरेड जी पी पाल किसान सभा मंत्री अरुण त्रिपाठी सीपीआईएम कामरेंड सुरेश कनौंजिया नगर मंत्री ने 96 स्थापना दिवस के अवसर कुछ बाते कही,प्रभारी कॉमरेड जमाल कॉमरेड सुखचैन सिंह कामरेड रविंद्र श्रीवास्तव कॉमरेड अखिलेश तिवारी इत्यादि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉमरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने कहा कि कम्युनिस्ट विचारधारा को जन जन तक ले जाना ही हमारा मकसद होना चाहिए और हम इस को जन जन तक लेकर जाएंगे इस अवसर पर विजय लाल सिंह,अभिमन्यु सिंह,जनार्दन मिश्रा, मेवाराम पांडे और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के मीडिया प्रभारी कामरेड सुरेश कनौजिया मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें