*अभिलाख फाउंडेशन संस्था ने गरीबो में बंटा 551 गर्म कम्बल*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
भारत में लाखों बेघर लोग कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर ही सोते है और उन बेसहारा लोगों के पास ठंड से बचने के लिए कोई गर्म कपड़े भी नहीं होते। उन्हें सर्दी से बचाने के प्रयास में अभिलाख फाउंडेशन जुटा है, जो जरूरत मंद लोगों को गर्म कंबल और गर्म कपड़े उन तक पहुँचाते हैं। यह धर्मार्थ कार्य यह संस्था के माध्यम पिछले कई सालों से हो रहा है तथा असहायों को राहत पहुंचाते रहे हैं। सर्दी के शुरू में ही सड़क के किनारे सोने वाले बेसहारों झुग्गी झोपड़ी वाले गरीब परिवारों में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों में वह गर्म कपड़े बांटते हैं।।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुधवार को अभिलाख फाउंडेशन के संरक्षक श्री रसिक बिहारी तिवारी एडवोकेट'सुलह अधिकारी सदर गोण्डा द्वारा 551 गरीब परिवार को कम्बल वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री मोतीलाल जी व विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष खरगूपुर श्री चितवन कुमार व आशीष त्रिपाठी जिलाउपाध्यक्ष भाजपा गोण्डा रहे। . मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने संस्था द्वारा किये गए इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी संस्था की जरूरत है जो गरीबों की मदद कर वो उन्हें ठंड से बचाव करे हैं उन्होंने संदेश दिया कि लोग अपनी कमाई का एक हिस्सा समाज कल्याण पर भी खर्च करें ताकि गरीब लोगों का दुःख कुछ कम हो सके। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजीव तिवारी,सुरेश तिवारी,सचिव अनिरुद्ध प्रसाद पाण्डेय,राजेश पाण्डेय,जगदीश प्रसाद तिवारी,राधिका प्रसाद,शिवकुमार समेत अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें