*बैनामा लिखने आई महिला 5लाख रुपये लेकर हुई फरार।पीड़िता ने थाने पर दी तहरीर लगाई रुपया वापस करवाने की गुहार*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
तरबगंज गोण्डा।
गोण्डा जिले के तरबगंज तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक महिला दूसरे महिला को जमीन का बैनामा करने आई और रूपया लेकर मेली मददगारो के साथ फरार हो गयी पीडित महिला के रोकने पर धक्का दे दिया जिससे जमीन पर गिरकर घायल हो गयी।
बताते चले की गोण्डा जिले के तरबगंज तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब बैनामा लिखने आई श्रीमती छविराजी पत्नी राममिलन निवासी ग्राम बरौली थाना उमरीबेगमगंज ने लिखाने आई गीतादेवी पत्नी ओंकार सिंह निवासी ग्राम रेतादलसिंह थाना तरबगंज से पाँच लाख रूपये लेकर फरार हो गयी।पीड़िता गीता देवी ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया की आज दिनाँक 24/12/2020को दिन में दो बजे बैनामा कराने तहसील परिसर में पहुँची और सारे कागजात बनवाये कागजात बन जाने के बाद जब दस्तखत करने का समय आया तो छविराजी ने रूपये की माँग की रुपया पाँच लाख दे दिया तो अपने मेली मददगारो के साथ मिलकर जाने लगी रोकने पर परिवार के लोगो को धक्का मार कर गिरा दिया और मोटरसाईकिल पर बैठकर रफूचक्कर हो गयी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें