*श्रम विभाग में निशुल्क पंजीयन का मौका अब 31 मार्च 2021तक*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
उप श्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल श्रीमती रचना केशरवानी ने बताया है कि निर्माण श्रमिकों के उत्तर प्रदेश भवन एवं संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण/नवीनीकरण के लिए बोर्ड द्वारा निःशुल्क सुविधा 31मार्च तक बढा दी गयी है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका नवीनीकरण कराया जाना अवशेष है वह अपना नवीनीकरण आगामी 31 मार्च तक निशुल्क करा सकते हैं तथा जो निर्माण श्रमिक अभी तक पंजीकृत नही हैं वह भी उक्त अवधि में निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए सिर्फ अब कागजी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। भवन निर्माण से जुडे़ या ईट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक श्रम विभाग गोंडा के कार्यालय या किसी निकटतम जनसेवा केंद्र/लोक वाणी पर जाकर  अपना आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति व विगत वर्ष में कम से कम 90 कार्य करने का नियोजक का प्रमाणपत्र या स्व घोषणा पत्र  देकर पंजीकरण करा सकते हैं। नवीनीकरण कराने वालों से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल ने सभी अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वह अपना पंजीकरण करायें और उ.प्र.भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठायें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*