*गोंडा, 24 दिसंबर। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर एवं विभिन्न अवसरों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वेटर का वितरण किया गया*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
महाविद्यालय प्रबंध-समिति के सचिव उमेश शाह की अध्यक्षता में पचास छात्र-छात्राओं को स्वेटर दिया गया। इस अवसर पर उमेश शाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में यदि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर है उसके अध्ययन में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। चाहे अध्ययन सामग्री हो, पुस्तकें हो या वस्त्र आदि। महाविद्यालय सतत विद्यार्थियों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र सहित छात्र कल्याण समिति के सदस्यों डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. श्रवण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर का वितरण किया।
छात्र कल्याण समिति के संयोजक डॉ. के.एन. पांडेय ने स्वेटर वितरण कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. के एन पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी चलते रहेंगे।
डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें