*श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा**प्रवेश सम्बन्धी सूचना**दिनांकः 19 दिसम्बर, 2020*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
एम0ए0, एम0काम0 एवं एम0एस-सी0 उत्तरार्द्ध में प्रवेश हेतु विद्यार्थी हित में तिथि विस्तारित की जाती है। इच्छुक समस्त अभ्यर्थी जो इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु अर्ह हैं, दिनांक 22 दिसम्बर, 2020 तक कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं तथा दिनांक 23
दिसम्बर, 2020 तक प्रत्येक कार्यदिवस में 11:00 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश ले सकते हैं।
कोविड 19 की समस्या के कारण प्रवेश फार्म प्राप्त करने और भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन
की गयी है।
इसके लिए डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से परास्नातक प्रथम
वर्ष में प्राप्त यू0आई0एन0 पर्याप्त है। पूरी प्रक्रिया की जानकारी Ibsdc.org.in के होम पेज
पर Apply Online बटन को क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
किसी समस्या के समाधान के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नम्बरों पर या
कार्यालय में संपर्क करें।
कॉलेज में फीस जमा करने पर नियमावली व निर्देशिका की प्रति अवश्य प्राप्त
कर लें।
कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन करना ही पर्याप्त नहीं है, फार्म को कॉलेज में
निर्धारित/ सम्बन्धित प्राध्यापक से फारवर्ड कराकर फीस जमा करना अनिवार्य है।
डॉ० वन्दना सारस्वत,
प्राचार्य,
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें