*गोंडा, 17 दिसंबर। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज की प्रबंध - समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद माननीय सत्यदेव सिंह के निधन पर महाविद्यालय में एक शोकसभा की गई*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह हालिया कुछ दिनों पूर्व अस्वस्थ हुए थे और उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा था कि अचानक हृदयाघात होने के कारण वे नहीं रहे। हाल में उनकी धर्मपत्नी का भी कोरोना संक्रमण होने से निधन हो गया था। इस सदमे की सूचना ने उनके स्वास्थ्य को कदाचित अधिक गंभीर बना दिया और और वे भौतिक शरीर छोड़कर प्रस्थान कर गए।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने शोक सभा में यह जानकारी दी और उनके निधन को अपूरणीय क्षति कहा। माननीय सत्यदेव सिंह महाविद्यालय की प्रगति हेतु सतत सक्रिय एवं संलग्न रहे। उनके समय में महाविद्यालय ने बहुविध विकास किया। वे महाविद्यालय के लिए अभिभावक, मार्गदर्शक, सलाहकार के रूप में थे। 
शोक सभा के इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, शिक्षक संघ के मंत्री डॉ. मंशाराम वर्मा, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. के. एन. पांडेय, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. राम समुझ सिंह, डॉ. श्याम बहादुर सिंह, डॉ. श्रवण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. चमन कौर, डॉ. जय शंकर तिवारी, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, डॉ. दिलीप शुक्ला, डॉ. शिशिर त्रिपाठी, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. लोहंस कल्याणी, अर्जुन वर्मा सहित महाविद्यालय के अधिकांश शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने उपाध्यक्ष माननीय सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्होंने उनकी सद्गति एवं आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा  कि न केवल राजनीति के क्षेत्र में अपितु विशेषतः महाविद्यालय के लिए यह बहुत भारी क्षति है। वे अपनी सतत सक्रियताओं और सकारात्मक कार्यों हेतु याद किए जाते रहेंगे।
 डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र मीडिया प्रभारी
 श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*