*दिनांक 13.12.2020**धानेपुर के सतनामी मंदिर में मूर्तियों की डकैती करने की योजना बनाते समय मूर्ति चोरो के गिरोह के 07 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद चोरी की अष्टधातु की मूर्ति (कीमत लगभग 05 करोड़), 02 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद देशी बंदूक बरामद-*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

*(जनपद सिद्धार्थ नगर के बढनी क्षेत्र का रामजानकी मंदिर व करनैलगंज में संतोषी माता मंदिर में भी मूर्ति चोरी करने की योजना थी)*

*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा*

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
01. करिया सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह नि0 अर्जुन वैश्य पुरवा मौजा सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
02. रोहित सिंह पुत्र मैन बहादुर सिंह नि0 अर्जुन वैश्य पुरवा मौजा सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
03. राजकुमार घरूक पुत्र मैन बहादुर सिंह नि0 वैशन पुरवा मौजा बरौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
04. मो0 तालिब अंसारी पुत्र सहाबुद्दीन अंसारी नि0 सकरौरा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
05. अजितेश कुमार सिंह पुत्र अखिलेश कुमार सिंह नि0 सरायगौरा महाराजगंज जनपद जौनपुर।
06. दीपचद गौड पुत्र पंचम राम गौड नि0 सराय गौरा थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर।
07. जावेद पुत्र अजीज अहमद नि0 कस्बा करनैलगंज भैरवनाथ पुरवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

*🔶बरामदगी-*
01. 01 अदद अष्टधातु की मूर्ति जानकी जी की।
02. 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।
03. 01 अदद देशी तमंचा .22 बोर मय 05 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस।
04. 01 अदद देशी बंदूक 12 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस।
जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो व जनपद की स्वाट/सर्विलांस टीम को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे, उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जनपद की स्वाट/सर्विलांस व को0 नगर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 12/13.12.2020 की रात्रि स्वाट/सर्विलांस व को0 नगर की संयुक्त टीम अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री महेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों की तलाश में रवाना थी तभी मुखबिर खास की सूचना पर गुरूदेव आश्रम के पास से थाना धानेपुर में स्थित सतनामी पुरवा रामजानकी मंदिर में मूर्ति चोरी व डकैती करने जाते समय बुलेरो. यू0पी0 33 एन0 1003 सवार 06 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी जामातलाशी से अभियुक्त करिया सिंह के पास से 01 अदद देशी तमंचा .22 बोर मय 05 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, अभियुक्त रोहित सिंह के पास से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व अभियुक्त राजकुमार घरूक के पास से 01 अदद देशी बंदूक मय 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वे लोग ठाकुर दास पुरवा स्थित रामजानकी मंदिर (जिसमें अष्टधातु की मूर्तिया रखी है) में डकैती कर मूर्तिया लूटने की योजना बना रहे थे और इसके अतिरिक्त जनपद सिद्धार्थ नगर के बढनी क्षेत्र का रामजानकी मंदिर व करनैलगंज में संतोषी माता मंदिर में भी मूर्ति चोरी करने की योजना काफी दिनों से बनायी जा रही थी इसी क्रम में कई बार रेकी की जा चुकी थी। 
     पुलिस बल द्वारा अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त राजकुमार घरूक व अजितेश कुमार ने बताया कि वे लोग काफी दिन पूर्व मनकापुर के आगे एक मंदिर से एक अष्टधातु की जानकी देवी की मूर्ति चोरी किया था तथा इस मूर्ति को बेचने के लिये काफी दिनो से तालिब अंसारी के माध्यम से करनैलगंज के सोनार जावेद को मूर्ति के दोनो हाथ काटकर सैंपल दिया गया था। सैंपल जावेद द्वारा कन्फर्म करने के बाद मूर्ति जावेद को दे दी गयी थी। वह मूर्ति इस समय करनैलगंज के जावेद के पास है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त जावेद को करनैलगंज से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अष्टधातु धातु की जानकी जी की मूर्ति (कीमती लगभग 05 करोड़) जिसके दोनो हाथ कटे हुए है बरामद की गयी। अभियुक्तों को थाना को0 नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है 

*🔶गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. प्रभारी नि0 को0 नगर आलोक राव।
02. उ0नि0 अतुल चतुर्वेदी प्रभारी स्वाट/सर्विलांस।
03. उ0नि0 अश्वनी कुमार।
04. उ0नि0 आशीष कुमार।
05. हेड का0 श्रीनाथ शुक्ला।
06. का0 मुलायम यादव।
07. का0 अजीत सिंह।
08. का0 आदित्य पाल।
09. का0 अमित यादव।
10. का0 राजेन्द्र यादव।
11. का0 राजू सिंह (सर्विलांस सेल)
12. का0 हृदय नारायण दीक्षित (सर्विलांस सेल)
13. का0 अरविन्द कुमार।
14. का0 कलीम अली।
15. का0 अमरीश कुमार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*