*10 हजार का इनामी गिरफ्तार , 42 लाख की लूट कर फरार्*


ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 
उमरीबेगम गंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

गोण्डा मुख्यालय से लगभग 27 किलोमीटर दूरी पर  उमरी बेगम गंज पुलिस ने नई दिल्ली से 42 लाख की लूट कर फरार एक 10 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष रतन कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि,बीती रात जब वह अपने सहयोगियों 
रामशब्द यादव। का0 धर्मेन्द्र यादव, ओम प्रकाश चौरासिया, दिलीप सिंह, अमित कुमार के साथ क्षेत्र गस्त पर थे, तभी एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि, कुछ लोग डरौली चौराहे के पास चोरी की योजना बना रहे है। मुखबिर  की इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर उमरीबेगम गंज निवासी अंकित सिंह पुत्र प्रेम सिंह व पाकवान गाँव के लल्लन सिंह पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे व कारतूस समेत चोरी के अन्य  समान बरामद कर लिया। पूछताछ में जानकारी हुई  कि, 30.09.2019 को नई दिल्ली के थाना लाहौरी गेट क्षेत्र के अन्तर्गत एसवी इन्टर प्राइजेज मशाला व्यापारी की दुकान से 42 लाख की लूट की थी जिसके सम्बन्ध में उसके विरूद्ध थाना लाहौरी गेट नई दिल्ली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था तथा दिल्ली पुलिस द्वारा अभियुक्त अंकित सिंह की गिरफ्तारी हेतु रू0 10,000 का ईनाम भी घोषित किया गया था। इसी के साथ दोनो अभियुक्तों के ऊपर स्थानीय थाने में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*