*इण्टक, एटक, एचएमएस, सीटू,,एक्टू, टीयूसीसी, एआईयूटीयूसी, सेवा बैंक, बीमा, रेलवे ,सेवा प्रतिष्ठानों ,राज्य व केन्द्रीय कर्मचारियों की स्वतन्त्र फैडरेशनों का संयुक्त मंचकार्यालय ‘-10 विघान सभा मार्ग लखनऊ*-*226001*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
किसान संगठनों के 8 दिसम्बर भारत बन्द का समर्थन
सरकार तीनो किसान विरोधी कानून और बिजली कानून 2020 को वापस लें।
जिलों में अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपेगें।
लखनऊ 5 दिसम्बर।
‘‘ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के 8 दिसम्बर भारत बन्द के आवाहन का मजदूर संगठनों ने समर्थन किया है। एक प्रस्ताव पास कर श्रम संगठनों ने कहा है कि 26 नवम्बर की अखिल भारतीय आम हड़ताल की माॅगों में किसान विरोधी कानून, इलेक्ट्रिी सिटी अमेंडमेण्ट बिल 2020 को वापस लेने की माॅग शामिल थी।
लखनऊ में श्रम संगठनों के राज्य पदाधिकारियों की बैठक में एक प्रस्ताव पास कर किसानों के आन्दोलन का समर्थन किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकार इस किसान विरोधी कानून को वापस लें।
श्रम संगठनों ने आठ दिसम्बर को किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलों में अधिकारियों के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया है।
बैठक में हिन्द मजदूर सभा के महामंत्री उमाशंकर मिश्रा, विद्याकान्त तिवारी, इण्टक के मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्ताव, एटक के महामंत्री चन्द्रशेखर सदरूद्दीन राणा, सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय, टीयूसीसी के महामंत्री सुभाष दोहरे, उदय नाथ सिंह और सेवा से सीता बहन और किरन ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सेवा की सीता बहन ने किया।
बैठक में प्रस्ताव सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय ने रखा। समर्थन सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने किया ।
बैठक में प्रदेश में श्रम कानूनों का पालन कराने, इंजीनियरिंग व होटल उद्योग में वेज रिवीजन करने और न्यूनतम वेज के वेतन समिति गठित करने के लिये सरकार को संयुक्त पत्र लिखने और माॅगे न माने जाने पर आन्दोलन की तरफ बढ़ने का निर्णय लिया गया। ’’
(प्रेम नाथ राय)
महामंत्री
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें