*लगातार दूसरी बार जी0सी0 श्रीवास्तव बने उपजा के प्रदेश अध्यक्ष*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
लखनऊ। यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। गोण्डा के जी0 सी0 श्रीवास्तव को पुन: निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में रायबरेली के राधेश्याम लाल कर्ण प्रदेश महामंत्री तथा इलाहाबाद के बालमुकुंद त्रिपाठी को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया । मुख्य चुनाव अधिकारी रघुनाथ द्विवेदी ने देर शाम चुनाव परिणामों की घोषणा की। बुधवार को उपजा के नीलगिरी काम्प्लेक्स स्थित प्रदेश उपजा के संपर्क कार्यालय में चुनावी परिणामो की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी रघुनाथ द्विवेदी ने बताया कि सभी पदों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। वही सभी प्रत्याशियों ने आपसी सहमति बना कर मतदान की सभी औपचारिकताये पूरी कर ली। अन्ततः सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किया इस तरह प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर क्रमशः वाराणसी के अजीत नारायण सिंह, बांदा के दिलीप गुप्ता व लखनऊ के बिलाल किदवई, निर्वाचित किये गए जबकि मंत्री पद पर क्रमशः बस्ती के वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्र, फैज़ाबाद के जयप्रकाश सिंह , लखनऊ के मुकेश श्रीवास्तव, रायबरेली के मिलिंद दिवेदी, व गोण्डा के रईस अहमद निर्वाचित हुए। सहायक चुनाव अधिकारी हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये फतेहपुर जिला इकाई के अरुण द्वेवेदी, प्रतापगढ़ के ओम नारायण पांडेय, अमेठी के दीपक श्रीवास्तव, गोण्डा के जगपाल सिंह, बलरामपुर के कमलेश त्रिपाठी, बाराबंकी के मो0 सलीम, अम्बेडकर नगर से मनीष कुमार मिश्र , सुल्तानपुर से राजेश त्रिपाठी, व प्रयागराज के राजीव रंजन मिश्र, लखनऊ के डा0 सतीश अग्रवाल व रायबरेली की सारिका शुक्ला, मिर्जापुर के टीपू सुल्तान,गोरखपुर से वेद प्रकाश पाठक, अमेठी से विनोद श्रीवास्तव,निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में चुने गए सभी सम्मानित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेशाध्यक्ष जी0 सी0 श्रीवास्तव व महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। पत्रकारों के हितों के लिए हर सम्भव सहयोग करने की बात कही।जी0सी0 श्रीवास्तव के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गोण्डा के पत्रकारों में काफी खुशी है।कई वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें