*गोंडा जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश पांडे ने किया यातायात माह का शुभारंभ*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश पांडे अपनी अलग प्रकार की शैली के लिए एक अलग पहचान रखते हैं और बहुत ही थोड़े समय में उन्होंने जनपद में ना सिर्फ पुलिस महकमे में बल्कि सामाजिक तौर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है । आज पुलिस अधीक्षक गोंडा से शैलेश पांडे के द्वारा गुरुनानक चौक चौराहे पर यातायात माह का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न ट्रांसपोर्ट समाजसेवी और मीडिया बंधुओं की उपस्थिति रही इस अवसर पर एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कमरुद्दीन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश पांडे ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए पूरे जनपद में या संदेश जाना चाहिए कि इस कार्यक्रम में मौजूद लोग न सिर्फ अपने अपने परिवार के बल्कि समाज के लोगों को भी जागरूक करेंगे और यातायात माह में यातायात के नियमों का पूरी तरीके से पालन करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे जिसमें दो पहिया वाहन पर तीन सवारी ना बैठाना हेलमेट लगाकर चलना और कोविड-19 में मास्क का प्रयोग करना इत्यादि चीजें शामिल हैं उन्होंने आगे कहा कि जनपद में जब हमें एक भी चालान नहीं करना पड़ेगा तब हम समझेंगे कि हमने सही प्रकार से यातायात के नियमों को लोगों तक पहुंचाया और लोग इस बारे में अब जागरूक हो चुके हैं। इसी कार्यक्रम में एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार ने विस्तृत रूप से प्रदेश के दुर्घटना के आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण किया और यह बताया कि लगभग 5 लाख दुर्घटनाएं 1 वर्ष में उत्तर प्रदेश में होती है जिसमें लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। जनपद गोंडा में लगभग 5000 से 6000 के बीच में दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें कई लोगों की मृत्यु का कारण सड़क दुर्घटना ही है। सबसे बड़ा दुर्घटना का कारण दोपहिया वाहन है दो पहिया वाहन से सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं न सिर्फ देश में बल्कि अपने जनपद में भी होती हैं जिसमें विभिन्न प्रकार की विकलांगता के साथ-साथ कई बार व्यक्ति की मौत भी हो जाती है एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार ने आगे कहा कि उन्होंने कई बार देखा है कि एंबुलेंस को लोग रास्ता नहीं देते हैं या एंबुलेंस ट्रैफिक में फस जाती है जिसका इलाज भी जल्द से जल्द उनकी टीम ढूंढ लेगी और उन्होंने लोगों से अपील भी की कि यदि आपको कहीं पर एंबुलेंस आती हुई दिखाई दे तो आप कृपया करके उसको रास्ता दें इमरजेंसी सुविधाओं को सभी व्यक्तियों को रास्ता देना चाहिए इसलिए सभी व्यक्तियों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। सभा में बोलते हुए पूर्व अध्यक्ष श्री कमरुद्दीन ने कहा कि सबसे पहले रोडवेज बस स्टैंड जो शहर के बीचो बीच में है इसको शहर से कहीं एक तरफ ले जाने का प्रयास वह करेंगे जिससे यहां पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके और नगरपालिका के तरफ से जहां पर भी जिस प्रकार से भी उनका सहयोग आवश्यक होगा वह हर समय तत्पर रहेंगे और मौजूद रहेंगे इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय और एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार ने गुरुनानक चौक चौराहे पर बिना हेलमेट के और दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठे हुए लोगों को पुष्प देकर एक गांधीवादी तरीके से लोगो को जागरूक किया और उनको यह भी बताया कि यातायात माह प्रारंभ हो चुका है और आप लोग हेलमेट लगाकर चले व यातायात के नियमों का पालन करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें