*शोषक मुनाफा कोर क्राफोरेट सरकारो द्धारा किसानों पर निरंतर अतयाचार*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आशा है आप सभी लोग स्वास्थ्य होंगे और संगठन के कार्यो में ब्यस्त होंगे ।
आप सभी को मालूम है कि हाल में देश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  नरेंद्र मोदी की सरकार  ने किसान विरोधी काला कानून संसद के अन्दर पास किया है सरकार ने खेती और किसानों को कारपोरेट घरानों के आगे परोस दिया है। इसके विरोध में 250 से ज्यादा किसान संगठनों ने दिल्ली मार्च का नारा दिया था।
लेकिन इस फासिष्ट पूंजीपरस्त सरकार ने किसानों के प्रति हिटलरशाही का रवैया अखितयार कर रखा है। इतना ही नही किसानों को न केवल रास्तो में रोका गया बल्कि उनके ऊपर पानी की बौछार और आशु गैस के गोले एवं लाठीचार्ज भी किया गया।
देश के अन्यदाताओ के ऊपर हो रहे अत्यचार के खिलाफ किसानों के समर्थन के लिए अखिल भारतीय नौजवान सभा एवं आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय आवाहन पर आगामी 1 दिसम्बर 2020 को सभी नवजवान एवं छात्र पूरे हिंदुस्तान में धरना/ प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करवाकर किसान भाइयों का समर्थन करेंगे।
भाकपा की सभी जिला कमेटियों से अनुरोध है उपरोक्त कार्यक्रम को संयुक्तरूप से सफल बनाने हेतु  AISF एवं AIYF की पूरी मदद करें। जिन जिलों में इन संगठनों की कमेटियां नहीं हैं वहां भी छात्र नौजवानों को लामबंद कर उनके झंडे बैनर तले प्रदर्शन/ ज्ञापन आयोजित करायें।
क्रांतिकारीअभिवादन सहित 
   आपका साथी।                  डा. गिरीश, राज्य सचिव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*