*एक सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुएं*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। दिनांक 02 नवम्बर दिन सोमवार को "एक सेवा" क्लब द्वारा ज़रूरतमंदो,असहायों,वृद्धों एवं बच्चों के लिए बेलसर रोड,पंचायत भवन,ज़िला गोण्डा पर स्टॉल लगाया गया जिसमें रोज़मर्रा के इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं जैसे की सर्दी गरमी के कपड़े,बर्तन.जूता,चप्पल,मोज़ा आर्टीफीशियल सेट्स,बैग,खिलौने आदि 5/10 रुपये में उपलब्ध कराया गया।
यह एक सांकेतिक मूल्य रखा गया है जिससे किसी के आत्मसम्मान को ठेस ना पहुँचे।उनको आत्म संतुष्टि होगी कि वे अपनी ज़रूरतों को स्वयं ही पूरा कर पा रहे हैं। इस अवसर पर एक सेवा संस्था की साक्षी अरोड़ा ने कहा कि जो भी सामान हम मूल्य लेकर उपलब्ध करा रहे हैं वो सामान अच्छी स्थिति में है।
इस सेवा से जो भी राशि एकत्रित होती है वो किसी ज़रूरतमंद की फ़ीस,इलाज आदि में ही मदद के काम आती है। हमारा प्रयास एक दूसरे की मदद करने के लिए एक श्रृंखला बनाने का है। इस अवसर पर एक सेवा संस्था की नीरू अरोरा, वंदना कालानी,श्वेता क्वात्रा,साक्षी अरोरा,अजयता अरोरा,सारिका जायसवाल,दीपाली टंडन मौजूद रहीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें