*सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। जनपद में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुनानक चौक के पास स्थित सपा कार्यालय पर आज सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन और पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया सभा में पूर्व विधायक और मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी सूरत सिंह सपा के जिला महासचिव राजेश दीक्षित सपा नेता और पूर्व विधायक राम विशुन आजाद, मेहनौन से पूर्व विधायिका श्रीमती नंदिता शुक्ला, सपा एमएलसी महफूज खान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री कमरुद्दीन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अफजल खान, सपा नेता आशीष सोनी समेत सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा को पूर्व विधायक राम विशुन आजाद, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने संबोधित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संकल्पित हो जाएं और 2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कमर कस लें, सपा नेता और पूर्व विधायक रामकिशन आजाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के विजन को सभी कार्यकर्ताओं को आगे लेकर जाना है और उन्हीं के विलन का परिणाम था कि उन्होंने अखिलेश यादव को आगे कर उनको मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी थी हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह अब 2022 में सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो । संचालन सपा महासचिव राजीव दीक्षित ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें