*पत्रकारों के शोषण पर आपवा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल के जनपद श्रावस्ती। शुक्रवार को आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष माता प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी श्रावस्ती को सौंपा गया। जिसमें पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचार का विरोध कर पत्रकारों के मामलों में उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। प्रभारी जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुम्बई पुलिस के द्वारा पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ जो व्यवहार किया गया है वह निन्दनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ यह अन्याय है। इसकी जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराकर तथा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाना चाहिए तथा रिपब्लिक भारत के प्रधान संपादक अर्णव गोस्वामी के परिवार को सुरक्षा प्रदान किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र समेत अन्य सरकारें व पुलिस अपने अधिकारों को दुरुपयोग कर पत्रकारों की बुलंद आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। वर्तमान में हालात विषम हो गए हैं। सरकार का विरोध करने वालों पर पुलिस फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजने का काम कर रही है। जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। ऐसी स्थिति में हम सभी पत्रकार साथी ज्ञापन के माध्यम से अपनी प्रमुख मांगे रखकर पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न का विरोध करते हैं। साथ हीं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हैं। इस मौके पर ओम मिश्रा, सर्वजीत सिंह, अरविन्द तिवारी, हेमंत श्रीवास्तव, विनोद दूबे, नन्द कुमार गुप्ता, दुर्गेश शुक्ला, इंद्रदेव गुप्ता, अमित विश्वास, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राम किशोर गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, आशीष आर्य, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार सोनी समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें