*सपा और प्रसपा का होगा गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव- शिवपाल यादव*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवपाल यादव आज गोंडा जनपद के दौरे पर थे। जहाँ गोंडा जिले के आरपीएस इंटर कालेज रामदेव नगर इटियाथोक में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शिवपाल यादव ने बोलते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की वजह से प्रदेश की बीजेपी सरकार से लोगों का विश्वास उठ गया है। इसके पूर्व शिवपाल सिंह यादव ने मीना शाह इंस्टिट्यूट पहुंचकर स्व मीना शाह बाबा की मजार पर खिराज-ए-अकीदत पेश कर अपनी संवेदना प्रकट की। मीना शाह इंस्टिट्यूट से प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवपाल यादव इटियाथोक के रामदेव प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया।
शिवपाल यादव ने अपने संबोधन मे योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में थानों में तहरीर देने और मुकदमा पंजीकृत करने के लिए अलग-अलग रकम की डिमांड होती है। पूर्व में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो अधिकारी जनता का काम करते थे। बीजेपी सरकार की गलत नीतियों से सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसलिए प्रसपा ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लडेंगे। किसान, बेरोजगार और जनता के हित को लेकर उत्तर प्रदेश में सपा और प्रसपा की सरकार बनेगी। अपने दौरे के दौरान शिवपाल यादव ने मीना शाह इंस्टीट्यूट के सीईओ सईद मिनाई से भी मुलाकात की इसके साथ ही साथ प्रसपा के गोंडा जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता उनके साथ पूरे कार्यक्रम में शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें