*नाबालिक के साथ रेप की* *वारदात, इलाके में हड़कम्प।*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल के श्रावस्ती जिले में एक 9 साल की नाबालिक के साथ गांव के ही एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। खून से लतपथ नाबालिक को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक गांव निवासिनी एक नाबालिक कल शाम अपने खेत की तरफ लकड़ी बीनने गई थी। जहां नाबालिक को अकेला देख गांव के ही एक युवक ने उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।और मौके से फरार हो गया। खून से लतपथ नाबालिक किसी तरह घर पहुंची। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में नाबालिक को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जिसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।वहीं घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*