*धनतेरस के त्यौहार पर बाजारों में उमड़ी भीड़*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा जनपद में धनतेरस के त्यौहार के शुभ अवसर पर बाजारों में काफी रौनक दिखाई पड़ी महिलाएं और पुरुष यहां तक कि बच्चे भी खरीदारी करते हुए दिखाई पड़े पुलिस के द्वारा हालांकि चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी कटेहरी बाजार को जाने वाली सड़क को तीन तरफ से बंद किया गया था जिससे वहां पर कोई भी वाहन का आवागमन ना हो सके और केवल पैदल चलने वालों की ही भीड़ हो लेकिन फिर भी शाम होते-होते पुलिस की अव्यवस्था कहीं लचर दिखाई पड़ी हालांकि एसपी गोंडा से शैलेश पांडे डॉग स्क्वाड के साथ नगर भ्रमण करते हुए नजर आए उनके साथ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री कमरुद्दीन और तमाम चौकी इंचार्ज और महिला और पुरुष आरक्षी भी शामिल रहे एसपी गोंडा ने इस अवसर पर कहा कि नगर में चारों तरफ त्यौहार के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है पुलिस बलों को तैनात किया गया है होमगार्ड को जगह जगह लगाया गया है जिससे कोई भी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपने मकसद में कामयाब ना हो सके और लोगों को त्योहारों के अवसर पर खरीदारी में कोई दिक्कत ना हो । इस अवसर पर उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की जहां तक चौक बाजार का सवाल है सबसे ज्यादा भीड़ चौक बाजार में दिखाई पड़ी। चौक बाजार में देर रात तक खरीदारी चलती रही धनतेरस दोपहर बाद लगा था इसलिए ज्यादातर लोग दोपहर बाद बाजारों में उमड़े जिसके वजह से बाजारों में काफी भीड़ रही हालांकि लोगों ने मास्क का प्रयोग किया लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किसी भी वजह से नहीं हो सका कोरोना कॉल के बाद कई त्यौहार आए और गए हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर भीड़ होना तो लाजमी है लेकिन लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि कोरोना अभी गया नहीं है और इससे जितना ज्यादा बचाव करेंगे उतना ही आप खुद और अपने परिवार को भी बचाए रखेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें