*राष्ट्रीय ब्यापी महा हड़ताल**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा/ ट्रेड यूनियनों की आयोजन समिति गोंडा के तत्वाधान में 26 नवंबर को पूरे भारत में की जा रही आम हड़ताल के समर्थन में उप श्रमआयुक्त कार्यालय देवीपाटन मंडल पर धरना किया गया।धरने की अध्यक्षता कामरेड मीनाक्षी खरे,सुकई भारती, अमेरिका यादव व संचालन कामरेड कौशलेंद्र पाण्डेय ने किया।धरने को कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी,रामरंग चौबे, ईश्वरशरण शुक्ला,रानीदेवी पाल, जय नारायण शुक्ला, खगेन्द्र जनवादी, मुरलीधर मिश्रा, सत्य प्रकाश पांडे, आद्या प्रसाद, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, हरिओम श्रीवास्तव, गंगाराम भारती आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित को मांग पत्र सौंपा गया। दिए गए मांग पत्र में आयकर न देने वाले सभी परिवारों को 7500 रुपये छ माह तक दिये जाने, सभी जरूरतमंदों को छ माह तक दस किलोग्राम अनाज मुफ्त में दिये जाने, मनरेगा के तहत दो सौ दिन का काम छ सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी दिये जाने, सभी किसान व मजदूर विरोधी कानून वापस लिये जाने, सार्वजनिक क्षेत्र,  वित्तीय क्षेत्र, सेवा क्षेत्र, के निजीकरण पर रोक लगाई जाने, रेलवे  बिजली के निजीकरण व रक्षा क्षेत्र के निगमीकरण पर रोक लगायी जाने, पुरानी पेंशन बहाल किये जाने,सभी को 21000 रुपये न्यूनतम बेतनमान दिये जाने, ठेका प्रथा संविदा की भर्ती न करके नियमित भर्ती किये जाने, रोजगार सृजन के लिए ठोस कदम उठाए जाने, महंगाई पर रोक लगाई जाने, केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन में बहाल किए जाने तथा केंद्र व राज्य कर्मचारियों को एक समान वेतन और भत्ते दिए जाने, सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत किए जाने व खाद्य पदार्थों पर वायदा कारोबार पर रोक लगाई जाने, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किए जाने, स्कीमवर्कर्स आंगनबाड़ी मिड डे मिल, आशा, रोजगार सेवक, ग्रामीण चौकीदार, पार्कों स्मारकों में कार्यरत कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किये जाने तथा उन्हें उन्हीं की भात वेतन आज सुविधा मुहैया कराए जाने, प्रदेश में न्यूनतम वेतन के लिए समिति का गठन किए जाने, चीनी मिल कर्मचारियों का वेतनमान पुनरीक्षण किये जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।हड़ताल में एटक,सीआईटीयू से जुड़े उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, पूर्वांचल चीनी मिल, उत्तर प्रदेश भवन निर्माण सभा, रेलवे ठेका मजदूर यूनियन, पीडब्ल्यूडी,बिजली, आशा कर्मचारी यूनियन सहित अन्य संगठन शामिल रहे। हड़ताल का समर्थन उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन जिला संयोजक कमेटी गोंडा ने भी किया। हड़ताल में ममता तिवारी निर्मला तिवारी रामगोविंद मिश्रा, सलमा परवीन, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, सुरेश कनौजिया, गजेंद्र पांडे, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, पूनम शुक्ला, कलावती, बबलू, उमेश दुबे, संगीता, प्रदीप बाल्मीकि, बिंदु, प्रमिला, अर्चना, स्वामीनाथ, सहदेव, रामनवल, सुरेंद्र कुमार, रामप्रकाश प्रहलाद सुमिरन हरिप्रसाद जगदंबा प्रसाद कलावती  सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*