*त्यौहार मनाने का सपना हुआ चकनाचूर गरीब की दीपावली पर चला अग्निदेव का साया पूरा घर जलकर हुआ राख।कपड़े,रासन,चारपाई सबकुछ खत्म।*



 ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
तरबगंज गोण्डा।
तरबगंज थानाक्षेत्र के सेझिया गाँव में अज्ञात कारणो से लगी आग में सबकुछ जलकर राख होगया दीपावली का त्यौहार मनाने का सपना चकनाचूर होगया खाने के रासन से लेकर कपड़ा चारपाई सबकुछ जल गया।गरीब खुले आसमान के नीचे आ गया।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सेझिया निवासी शिवपलटन पुत्र महेश के फूस के घर में अज्ञात कारणो से अचानक आग लग गयी जिसमे सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया।दीपावली के त्यौहार को मनाने का सपना लिए शिवपलटन नयेे कपड़े मिठाईया आदि मेहनत मजदूरी करके बच्चो के लिए लाया था जो एक पल में खत्म हो गया रासन से लेकर कपड़े चारपाई यानि पूरी ग्रहस्ती जलकर राख हो गयी अब कैसे मनायेगा त्यौहार गरीब शिवपलटन पर अग्निदेव ने कहर बरपाया।खबर लिखे जाने तक क्षेत्र का कोई जनप्रतिनिधि/तहसील कर्मचारी मौके पर नही पहुँचा और गरीब खुले आसमान के नीचे आगया यही नही साहब गरीब शिवपलटन को सरकार द्वारा दीजारही किसी भी योजना का लाभ भी नही मिला है जिससे झोपड़ी में ही गुजर बसर कर रहा था।जो आज अग्निदेव ने छीन लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*