*रोडवेज बस व कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा मंडल के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा बलरामपुर मुख्य मार्ग स्थित पारा सराय नये गांव पेट्रोल पंप के निकट रोडवेज बस ने मारी एंबेसडर कार को जोरदार टक्कर जिसमें कार सवार पति पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल स्थानीय पुलिस व मौजूद लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोंडा भिजवाया गया वही रोडवेज बस चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। रोडवेज बस व एम्बेसडर कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है जहां पर दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पति पत्नी पति का नाम नरसिंह पुत्र रामाधार व पत्नी का नाम प्रेमा सिंह निवासी सिविल लाइन बलरामपुर के बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी एंबेसडर कार का अगले भाग के परखच्चे उड़ गए वही बस चालक बस लेकर फरार हो गया है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें