*गोण्डा के मसकनवा बाजार में इंडियन बैंक शाखा पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
छपिया- स्थानीय मसकनवा बाजार में इंडियन बैंक शाखा पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुई दिखी । बैंक कर्मी अंदर जगह होने के बाद भी अंदर नहीं जाने देते। बाहर लगी भीड़ सड़कों पर अतिक्रमण करते हुए अपनी बाइक पटरी किनारे पर खड़ी करके आवागमन बाधित करते हैं। बैंक में जिन ग्राहकों का पैसा जमा है वह सड़क पर खड़े रहते हैं उन्हें बाहर परिसर ना होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। जनता की सरकार में जनता परेशान लुटेरे मालामाल वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। सरकार के केवल दावेहै, खेतों में श्रम करने वाली जनता सरकारी संस्थाओं में कर्मचारियों पुलिस कर्मियों की दुत्कार सहती है परेशानी उठाती है यह कहां का न्याय है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*