*सचिवालय की बाउंड्री वाल तुड़वाकर सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे ग्राम प्रधान व सचिव, जांच के आदेश*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
सरकार ने ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन व सचिवालयम के रख-रखाव और निर्माण कार्य पर लाखों रुपए पानी की तरह बहाए। जिसका उद्देश्य सिर्फ यह था,कि पंचायतों में एक छत के नीचे पंचायती राज की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच सके। जिससे लोगों को ब्लॉक व तहसील के चक्कर लगाने से निजात मिल सके।लेकिन इन सबसे इतर गांव की मौजूदा महिला ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने तो हद कर दी। हुआ कुछ यूं,कि गांव में सचिवालय भवन की बाउंड्री वाल तोडवाकर उसकी बुनियाद पर सामुदायिक शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी तो खंड विकास कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर इस भारी अनियमितता की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। खबर है, खंड विकास अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एडीओ पंचायत को जांच के निर्देश दिए हैं। ताजा मामला विकासखंड इटियाथोक क्षेत्र के गांव पंचायत मध्य नगर से जुड़ा है। जहां सामुदायिक शौचालय केंद्र बनवाने के लिए सचिवालय की बाउंड्री तोड़वाकर उसी की नींव पर सामुदायिक शौचालय केंद्र बनवाया जा रहा है जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी इटियाथोक से की खंड विकास अधिकारी ने इसकी जांच एडीओ पंचायत को सौंपी है अब देखना दिलचस्प होगा क्या कार्रवाई होती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें