*गोण्डा वजीरगंज थाना क्षेत्र मेंं संदिग्ध परिस्थितियों में,युवक ने फांसी लगाई,मौत*
*तरबगंज का रहने वाला था,लगभग दो वर्षों से कर रहा था वजीरगंज में मजदूरी*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के पूरे डाढ़ू गाँव में तरबगंज निवासी मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस को सूचना पर शव को थाने पर लाया गया व अन्य कागजी कार्रवाई की जा रही है।
मृतक युवक का भाई राम छबीले तरबगंज के बरसड़ा ,कल्वारन पुरवा निवासी मृतक युवक रामलव पुत्र सुन्दर लाल के बड़े भाई राम छबीले ने पुलिस को दिये अपने तहरीर में बताया कि,उसका छोटा भाई वजीरगंज थानाक्षेत्र के पूरे डाढ़ू निवासी ब्रम्हदेव पाण्डेय के यहाँ दो वर्षों से घरेलू मजदूर के रूप में कार्य करता था । पीड़ित के मुताबिक सुबह ग्यारह व बारह बजे के बीच पूरे डाढ़ू ग्राम प्रधान के द्वारा उसे बस इतनी सूचना मिली कि,उसके भाई ने फाँसी लगाकर जान दे दी है।
जब वह वजीरगंज पहुँचा तो भाई का शव उसे गाड़ी पर लदा थाने पर मिला।
पीड़ित के मुताबिक उसका भाई घर पर बिलकुल ठीक से रहता था अभी वह घर तरबगंज आया था व धान काटने की बात कह वह वापस पूरेडाढ़ू गया व शनिवार को फांसी लगाने की सूचना मिली।
पीड़ित के मुताबिक उसकी हैसियत मुकदमा लड़ने की नहीं है,समझौते की बात चल रही है।
वहीं थाना प्रभारी संतोष तिवारी से जब इस संबंध में बात पुछी गई तो उन्होंने बताया कि,युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली है,शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद जो भी विधिक कार्रवाई बनेगी वह की जायेगी।
अब सवाल यह है कि,रामलव ने अगर आत्महत्या की है,तो उसके भाई रामछबीले का यह कहना कि, मुकदमा नहीं लड़पायेंगे व समझौते की बात का क्या मतलब है?बहरहाल पुलिस की जांच का विषय है,बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा की घटना का वास्तविक कारण क्या है। जानकारी के बाद कारवाई की जाएंगी।
*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें