*श्रम विभाग में 30 नवंबर तक निशुल्क कराएं पंजीकरण*



         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 निर्माण श्रमिकों के उ.प्र.भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण के लिए सरकार ने निशुल्क सुविधा शुरू कर दी है यह सुविधा 30 नवंबर तक ही है। पंजीकरण कराने के लिए सिर्फ अब कागजी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।भवन निर्माण से जुडे या ईट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक श्रम विभाग गोंडा के कार्यालय या किसी निकटतम जन सेवा केंद्र पर अपना आधार बैंक पासबुक की छायाप्रति व विगत वर्ष में कम से कम 90 कार्य करने का नियोजक का प्रमाणपत्र या स्व घोषणा पत्र  देकर पंजीकरण करा सकते हैं। नवीनीकरण कराने वालों से  भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा । श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित ने सभी अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वह अपना पंजीकरण करायें और उ.प्र.भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठायें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*