*गोण्डा: चौक बजार में चौकी के समीप सभासद पर जानलेवा हमला, घायल**मात्र लगभग 250 मीटर दूर है पाण्डेय बाजार चौकी*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।शहर के नगर कोतवाली  अंतर्गत पाण्डेय बाजार चौकी क्षेत्र में शनिवार की  सुबह चौकी से मात्र ढाई सौ मीटर के फासले पर स्थित मछली मंडी के पास, नगर पालिका के सभासद व स्थानीय फहीम सिद्दीकी पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा  हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।बहरहाल स्थानीय लोगों की मदद से घायल सभासद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि, नगर पालिका के सभासद फहीम सिद्दीकी  मछली मंडी के सामने सद्दाम नाम का व्यक्ति चिकन शॉप चलाता है। शनिवार की दो/तीन लोगों ने वहां पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सभासद को दी, इस पर जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हमला कर दिया। इसमें उन्से सिर में चोट लगी है।  नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
चौकी से इतनी नजदीक घटी इस घटना ने पुलिस की पोल खोल क र रख दी है।जब दीवाली के दिन अति संवेदनशील इलाके में पुलिस का यह हाल है तो आम दिनो के बारे में कहना बेमानी है।
दबंगों की दबंगई बडती जा रही जैसे पुलिस का कोई डर ही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*