*सफाई कर्मचारियों को मिलेगा 20 वर्ष पुराना एसीपी का लाभ, शैक्षिक योग्यता के आधार पर होगी पदोन्नति*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। आज दिनांक 23 नवंबर को नगर पालिका परिषद गोंडा के सभागार में भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सेन, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती उजमा राशिद, सफाई निरीक्षक और स्वास्थ्य लिपिक व अन्य के मध्य दो पक्षीय वार्ता हुई जिसमें दोनों पक्षों के मध्य सभी आठ बिंदुओं पर सहमति प्रदान की गई, बताते चलें आपको कि यह वही 8 बिंदु है जिन पर भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को अभी 3 दिन पहले ज्ञापन देकर इन 8 बिंदुओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराने की मांग की गई थी और निस्तारण ना होने की दशा में 23 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना भी बनाई गई थी। इन्हीं 8 बिंदुओं पर आज इस दो पक्षीय वार्ता में सहमति बन गई है। इस दो पक्षीय वार्ता में अधिशासी अधिकारी द्वारा 8 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का लिखित आश्वासन भी दिया गया है। बैठक में भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कमेटी जिला कमेटी जिला अध्यक्ष श्री कैलाश वाल्मीकि नगर कमेटी नगर अध्यक्ष श्री रमेश भारती व अन्य पदाधिकारी सफाई निरीक्षक बिल लिपिक श्री विपिन श्रीवास्तव, स्वास्थ्य लिपिक फराज, सगीर वाल्मीकि सुनीता वाल्मीकि विकास बाल्मीकि आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। सबसे मुख्य बात इस द्विपक्षीय वार्ता की यह रही कि 20 वर्ष के बाद सभी कर्मचारियों के लंबित एसीपी का लाभ उनको मिल सकेगा उनके एरियर का लगभग 2 से 3 करोड रुपए का नगद भुगतान कराया गया है और सभी सफाई कर्मचारी के घर पर किसी भी आकस्मिक दुर्घटना होने पर दूसरी पाली का अवकाश का प्रावधान कराया गया इसके अलावा तीन वित्तीय वर्ष का बकाया बोनस 75 प्रतिशत भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा और 25 प्रतिशत का नगद भुगतान किया जाएगा जो शासन से धनराशि उपलब्ध होने पर आंशिक रूप से किया जाएगा । पेंशन में 5 प्रतियों महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है शासन आदेशानुसार शैक्षिक योग्यता के आधार पर नियमानुसार पदोन्नति की कार्यवाही भी की जाएगी । सामान्य कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्त कार्यभार श्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव को अपने कार्य के साथ-साथ किए जाने हेतु सहमति प्रदान किया गया है। उपरोक्त सभी मांगों पर वहां मौजूद सभी व्यक्तियों के द्वारा सहमति प्रदान की गई इस 2 पक्षीय वार्ता में हुए समझौते के बाद सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है सभी सफाई कर्मचारियों ने श्री राजकुमार बाल्मीकि जो भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष है का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें