*दबंगो के हमले में घायल पीड़ित महिला लगा रही आठ दिनो से थाने का चक्कर कार्यवाही के नाम पर 151में पाबन्द।मुकदमा पंजीकृत करने के लिए होरही रूपये की माँग।*



 ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
तरबगंज गोण्डा।
तरबगंज थाना एक बार फिर सुर्खियों में है।जहाँ दबंगो के हमले में घायल पीड़ित महिला आठ दिनो से थाने का चक्कर काट रही है लेकिन कार्यवाही के नाम पर केवल 151किया जारहा है मुकदमा पंजीकृत करने के लिए रूपये की माँग होरही है।रूपया ना देने के कारण मुकदमा पंजीकृत नही हुआ।भष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है बेलगाम दरोगा खुलेआम कर रहे है रूपये की माँग।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के बकियापुर के मजरा शुक्लन पुरवा में 19/11/2020को जमीनी को लेकर जमकर मारपीट हुई थी जिसमे मंजूदेवी पत्नी दुर्गाप्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी जिसकी सूचना थाने पर दी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।
पीड़ित मंजूदेवी ने बताया की साहब 19/11/2020को सुबह दबंगो ने जमीन के विवाद को लेकर जानलेवा हमला कर दिया जिसमे गम्भीर रूप से घायल हो गयी जब तरबगंज थाने में तहरीर दी तो गार्ड को भेजकर डाक्टरी करवाई गयी जहाँ डाक्टर ने बताया की हाथ अगुली में फैक्चर हो गया है जिस पर प्लास्टर चढ़ा दिया रिर्पोट थाने पर भेज दी लेकिन कार्यवाही के नाम पर 151में पाबन्द कर दिया और कुछ नही किया आठ दिनो से बराबर थाने पर आरही हूँ लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है हल्के के दरोगा रूपये की माँग कर रहे है कहते है की रूपया दोगी तभी मुकदमा पंजीकृत होगा।नही तो इसी तरह घूमती रहो।
ये है तरबगंज थाने की हकीकत जहाँ बगैर पैसा के कुछ नही होता है ये तो बानगी भर है जो मीडिया के सामने उजागर हो गया है यहाँ तो लोग कहते है की बगैर रूपया के तहरीर भी नही ले रही है पुलिस।मुकदमा तो दूर की बात है।कोई जिम्मेदार अधिकारी इस थाने पर देखने भी नही आता की आखिर हो क्या रहा है।इसी का फायदा उठाकर दबंग बेलगाम होकर खुलेआम गुन्डागर्दी कर रहे है।
*क्या कहते है जिम्मैदार।*
थानाध्यक्ष तरबगंज इन्द्रजीत यादव ने बताया की महिला के अंगुली में फैक्चर हुआ है वो पुरानी चोट के कारण है एक्सरे रिर्पोट मँगवा रहे अगर इस तरह की बात है तो कार्यवाही की जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*