*गोण्डा-दिनांकः 12.11.2020* *जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेविल एजेन्ट नियुुक्त हेतु राजनैतिक दलों से की अपील* *17 नवम्बर से शुरू मतदाता पुनरीक्षण कार्य, 15 दिसम्बर को होगा अन्तिम प्रकाशन*


   ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों से अपील की है कि वे अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु बूथ लेविल एजेन्ट्स की नियुक्ति कर दें। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजैनितक दलों के साथ आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि आगामी 17 नवम्बर से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ होगा।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाना है जिसके लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों से बूथ लेविल एजेन्ट्स की नियुक्ति कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपेक्षा की है कि जनपद में अवस्थित सातों  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल एजेन्ट्स (बी0एल0ए0) की नियुक्ति करके एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय तथा एक प्रति सम्बन्धित क्षेत्र की तहसील के उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाय जिससे पुनरीक्षण कार्य पूर्ण कराया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण के लिए निर्धारित तिथियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 17 नवम्बर से पुनरीक्षण कार्य का प्रारम्भ, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 17 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक, विशेष अभियान 22 व 28 नवम्बर तथा 05 व 13 दिसम्बर को, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 05 दिसम्बर तथा 15 दिसम्बर को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही जनसामान्य से भी अपील की है कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कराने में सहयोग करें तथा ऐसे सभी लोग जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और वे मतदाता नहीं बन सकें हैं, उनका नाम बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में जरूर शामिल कराएं।
   बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह, प्रशिक्षु एसडीएम कुुलदीप सिंह, राजनैतिक दलों में भाजपा से अनुपम प्रकाश मिश्र, सपा से राजेश दीक्षित, कांग्रेस से शिवकुमार दूबे, सीपीआई से सुरेश कनौंजिया नगर मंत्री सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्र्रतिनिधि, सहायक निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा, एस0के0 सहाय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*