*गोण्डा के मनकापुर तहसील के अंतर्गत हुई एक बैठक उ0 प्र0भवन निर्माण सन्निर्माण मजदूर यूनियन की**कुवर बहादुर सिंह (संवाददाता) छपिया ब्लैक*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मुख्यालय से लगभग 58 किलोमीटर छपिया-ग्राम पंचायत तालागंज के शेखापुर गाँव में उत्तर प्रदेश भवन एवं संनिर्माण श्रमिक यूनियन का सांगठनिक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें गोंडा से पधारे कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी एवं देवी पाटन मंडल अध्यक्ष कामरेड सुरेश कनौजिया ने गोष्ठी में उपस्थित विभिन्न श्रमिकों को संबोधित किया और समाज में श्रमिक की उपादेयता पर प्रकाश डाला। सत्यनारायण त्रिपाठी ने विस्तार से सरकारी योजनाओं की जानकारी और सरकारी नुमाइंदे किस तरह आप जैसे श्रम करने वाले मजदूरों को लूटते हैं , और यहां की वर्तमान सरकार ने देश के मेहनतकश लोगों की गाड़ी कमाई अदानी एवं अंबानी समूह जैसी कारपोरेट जगत को बेचने पर लगी है रेल, चिकित्सा, उड्डयन ,बैंक, जैसी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है। कामरेड सुरेश कनौजिया ने मजदूरों को सांगठनिक रूप से जागरूक करते हुए एक मजबूत संगठन बनाकर एक होने की बात कही तथा मजदूर के हितों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया और आगाह किया कि आपको अपने अधिकारों के लिए मजदूर के रुप में विभाग में पंजीकरण आवश्यक है,तथा अपने लाभों को प्राप्त करने के लिए आगे आना होगा ।
इस गोष्ठी में दूरदराज से आए हुए श्रम शील युवा मजदूर एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ तहसील मनकापुर के महामंत्री निरहू राम कनौजिया, राजकुमार मौर्य, विद्याराम वर्मा ,झींगुर वर्मा ,बाबूलाल ,मोल हूं, कामदार ,लालचंद यादव, रमेश आदि उपस्थित रहे।
*गोष्ठी की अध्यक्षता विद्याराम वर्मा एवं संचालन राजकुमार मौर्य ने किया और कुंवर बहादुर सिंह ने मजदूर समिति बनवाने की जोरदार अपील की*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें