*आबकारी अधि0 में अभियुक्त विश्वनाथ को पुलिसबल द्वारा गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
कानपुर देहात आज दिनांक 08.11.2020 को स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरूआत पुलिस अधीक्षक श्रीमान केशव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में की गई। नई किरण में 21 मामले आये जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझानें के बाद 04 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया दोनों परिवारों के पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ-साथ रहने को तैयार हो गये शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। नई किरण प्रोजेक्ट से जनपद में विखरे हुये परिवारों में एक नई रोशनी आयेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। तथा मास्क वितरण कर कोविड-19 की जारी गाइडलाइन का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष अश्वनीपाल, उ0नि0 रीना सिंह, म0हे0का0 227 संध्या, म0का0 1261 प्रीती सोनकर व नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्यगण श्रीमती कंचन मिश्रा व श्री रामप्रकाश सिंह, श्री जियाउलहक आदि सदस्यगण मौजूद रहे तथा इन सभी का विशेष सहयोग रहा
चोरीशुदा माल समेत 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 07.11.2020 को थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. सिद्धनाथ मिश्रा पुत्र स्व0 श्री गोरे लाल मिश्रा नि0 ग्राम डुडियामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात हाल पता पाण्डेय होटल (ढाबा) नबीपुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात 2. सरमन यादव पुत्र गंगाराम यादव निवासी शेखपुर थाना सोहरामऊ जिला उन्नाव 3. रामू पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम शेखपुर थाना सोहरामऊ जिला उन्नाव को चोरी के माल (04अदद केन जिसमे 25-25 लीटर डीजल भरा हुआ है व एक अदद ड्रम जिसमें 20 लीटर डीजल भरा हुआ है व एक अदद प्लास्टिक का पाईप तथा 20 कुन्तल सरिया) सहित पाण्डेय होटल के पीछे नवीपुर थाना अकबरपुर पकड़ा गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें