*उत्तर प्रदेश के देवी पाटन मंडल गोण्डा के जनपद बलरामपुर: एक्शन में योगी सरकार, दलित लड़की से रेप करने वाले शाहिद और मो. साहिल पर लगेगा NSA*
रिपोर्ट सुरेश सुरेश कनौंजिया गोण्डा
*दिंनाक:- 4/10/2020*
रविवार को अवस्थी व एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार गैसड़ी कोतवाली के गांव पहुंचे। गांव की 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ पिछले मंगलवार को दरिंदगी की घटना घटित हुई थी, जिसमें छात्रा की मौत भी हो गई थी। गांव पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।बीते 29 सितंबर को छात्रा बी.कॉम कक्षा में ऐडमिशन कराकर वापस लौट रही थी तो करीब 6-7 लोगों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और एक दुकान के कमरे में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामलें में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाहिद और साहिल को गिरफ्तार किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें