*गोण्डा तिररेमनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने मारी गोली इलाज के लिए लखनऊ रेफर*




            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मंडल के इटियाथोक                             वर्तमान में साधु संतों पर लगातार हमले वह उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है इससे पूर्व भी कई घटनाएं हो चुकी है उसी की एकबानगी गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना अंतर्गत प्रिय मनोरमा स्थित रामजानकी मंदिर में बीती रात घटी कुछ अज्ञात हमलावरों ने मंदिर के पुजारी पर गोलियां चलाई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गोंडा ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। मामला इटियाथोक थाना अंतर्गत मनोरमा स्थित रामजानकी मंदिर से जुड़ा है मंदिर के महंत सीताराम दास जी महाराज है उसी मंदिर में अतुल दास उर्फ सम्राट दास पुजारी का कार्य करते हैं बीती रात करीब 2:00 बजे के आसपास कुछ अज्ञात हमलावर मंदिर में पहुंचते हैं सो रहे पुजारी पर धड़ाधड़ गोलियां चलाते गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पहुंचते तब तक हमलावर रफूचक्कर हो जाते हैं आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जाता है जहां पर डॉक्टरों के द्वारा हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जाता है जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच जाता है मौके पर इटियाथोक पुलिस की टीम व जिले से उच्च पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचते हैं मौके की जांच पड़ताल करते हैं आसपास के लोगों से पूछताछ की जाती है जिसमें हमलावरों की संख्या 4 बताई जाती है पुलिस प्रशासन के द्वारा चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है इस घटना पर मंदिर के महंत सीताराम दास जी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने अपने वक्तव्य में स्पष्ट रूप से इटियाथोक पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी पर हमला  सुनियोजित तरीके से किया गया है यह हमला इसलिए करवाया गया है कि लोग मंदिर छोड़कर भाग जाए और भूमाफिया मंदिर पर कब्जा कर ले इससे पूर्व मंदिर पर भू माफियाओं का कब्जा था जब मुझे इस मंदिर का महंथ बनाया गया तो मैंने भू माफियाओं से कब्जा छुड़ाने का प्रयास किया जिसके कारण मुझ पर भी हमले कराए गए जिसकी जानकारी मैंने प्रशासन से लेकर सीएम तक दी  आखिर तक भूमाफिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया कुछ दिन पूर्व वावेल पर छूट कर आया है लगातार धमकी दे रहा है कि मंदिर छोड़ दो नहीं तो आपके साथ भी दोबारा कोई भी घटना घट सकती है जिसकी जानकारी मैंने शासन से लेकर प्रशासन तक दे रखा है  वहीं पुलिस ने मंदिर परिसर व मेरी सुरक्षा में लगे जवानों को भी हटा दिया गया यह एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश है यह हमला मुझ पर कराया गया था लेकिन संयोग से मै बच गया और गोली पुजारी को लग गई एक तरफ पुलिस प्रशासन से लेकर सीएम तक भू माफिया के संबंध में पूरी जानकारी है उसके बावजूद स्थानीय प्रशासन  लगातार यह कहता रहा है कोरोना संकट चल रहा है कोई मामला नहीं होगा इसकी जिम्मेदारी हमारी है कब घटना घटी है अब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा वही इस बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए एसपी गोंडा शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि  तिररेमनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी पर बीती रात करीब 2:00 बजे के आसपास अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है मौके स्थल पर पुलिस टीम मौजूद है जांच पड़ताल चल रही है मैं भी मौके स्थल पर गया था वहां जानकारी ली 4 लोगों के नाम निकल कर आ रहे हैं जिसमें से 2 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है बाकी लोगों की तलाश जारी है शीघ्र ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा अब यहां एक विचारणीय प्रश्न है जिस तरीके से महंत सीताराम दास जी पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं इसमें कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन की कमी व राजनीतिक बू नजर आ रही है यह घटना साफ सुथरा संकेत दे रही है कि मंदिर व उसकी जमीन पर भू माफियाओं की नजर है वह किसी भी हालत में उसे हथियाना चाहते हैं अब ऐसे में प्रशासन क्या हमलावरों को गिरफ्तार कर पाएगा है यह आने वाला समय तय करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*