*राजकुमार बाल्मीकि बने भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष*



              रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ का आज जनपद गोंडा में नगर पालिका परिषद के सभागार में मनोनयन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें श्री राजकुमार बाल्मीकि को सफाई कर्मचारी महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। श्री राजकुमार बाल्मीकि को सफाई कर्मचारी महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर उनका अभिनंदन और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजकुमार बाल्मीकि ने सभा को संबोधित करते हुए वादा किया कि हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक प्रदेश सरकार आउटसोर्सिंग ठेका समाप्त करके समान कार्य समान वेतन नहीं देगी तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे । सभा को  सभासद  अलंकार सिंह  और  सभासद संघ के अध्यक्ष शाहिद कुरैशी ने भी संबोधित किया ।स्वागत समारोह में उपस्थित माननीय सभासद गणों का जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चंद बाल्मीकि तथा मंडल अध्यक्ष विष्णु भारती तथा नगर अध्यक्ष श्री रमेश भारती द्वारा सम्मान किया गया सभासद गणों में श्री फहीम सिद्दीकी,सोनू अली, अलंकार सिंह, मुकेश सोनी, तथा सभा संघ के अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी भी मौजूद थे।श्री कैलाश चंद जिला अध्यक्ष विष्णु भारती मंडल अध्यक्ष रमेश भारती नगर अध्यक्ष अरविंद चौधरी, विनय, बेगी लाल,विक्की,संतोष कुमार यादव, संतोष कुमार जायसवाल, काजी हासिम रसूल, सफाई निरीक्षक फराज अहमद श्रीमती विन्नो देवी आदि लोग व पदाधिकारी गण श्री रघुनाथ तिवारी, कमला बाबू, अर्चना अवर अभियंता इत्यादि लोग उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*